एयरफोर्स ऑफिसर केसी कुरुविला के रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 30, 2019

एयरफोर्स ऑफिसर केसी कुरुविला के रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी

डायरेक्टर विजय रत्नाकर गुट्टे की अगली फिल्म '' में रिटायर्ड एयर कोमोडोर करियादिल चेरियन कुरुविला के किरदार में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए फिल्म मेकर्स ने पहले ही सरकार से रियल एयरबेस और फाइटर जेट्स के साथ शूट करने की इजाजत मांग ली है। विजय ने इस न्यूज को बॉम्बे टाइम्स से कन्फर्म करते हुए कहा, 'इमरान ने इससे पहले कभी भी कोई ऐसा किरदार नहीं निभाया है और उन्हें ऐसे किरदार पसंद भी आते हैं। उन्होंने तुरंत ही इस किरदार को स्वीकार कर लिया। यह कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से शुरू होती है और 1999 के करगिल युद्ध पर खत्म होती है। हम असली एयरबेस पर इस फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं और अगर सरकार की इजाजत मिली तो इसमें असली फाइटर जेट्स को भी फिल्माया जाएगा। उम्मीद है जल्द ही इसकी इजाजत मिल जाएगी।' फिल्म की कहानी 26 साल के फ्लाइंग ऑफिसर से शुरू होती है जो दिसंबर 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइटर बॉम्बर स्क्वॉड्रन में काम कर रहे हैं। वह 4 दिसंबर को चंदेर एयर फील्ड पर हमलावर मिशन पर निकलते हैं और ग्राउंड पर खड़े जेट्स और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बाद 5 दिसंबर को कुरुविला एक और मिशन पर जाते हैं और चिश्तान मंडी में एक ट्रेन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बाद 6 दिसंबर 1971 को उन्होंने डेरा बाबा नानक इलाके में दुश्मन के टैंकों पर हमला किया था। इस मिशन में उनका वापस आते समय कुरुविला का प्लेन दुश्मन के फायर का शिकार हो गया। हालांकि इस हादसे में कुरुविला बच गए थे। इसके बाद करगिल युद्ध के समय तक कुरुविला एयरफोर्स की सर्विस में रहे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2J1aKfp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages