4 सेंचुरी मार रोहित बोले- रेकॉर्ड पर ध्यान नहीं देता - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 2, 2019

4 सेंचुरी मार रोहित बोले- रेकॉर्ड पर ध्यान नहीं देता

बर्मिंगम बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेल भारत को आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले सलामी बल्लेबाज ने इस विश्व कप में अपने चार शतक पूरे कर लिए हैं और वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्री लंका के कुमार संगकारा के बराबर आ गए हैं, लेकिन रोहित ने कहा है कि वह इन सभी चीजों पर ध्यान नहीं देते और जिस मैच में खेल रहे हैं उसमें अच्छा करने की कोशिश करते हैं। रोहित को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में 104 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार लेने के बाद जब उनसे एक विश्व कप में चार शतक लगाने के मामले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मैंने सिर्फ आज ही शतक लगाया है। मेरा मंत्र है कि अतीत में जो हो गया सो हो गया। जो बल्लेबाज फॉर्म में हैं उन्हें अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना होगा। मुझे अब अगले मैच पर ध्यान देने की जरूरत है।’ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित अपने इस शतक के बारे में रोहित ने कहा, ‘यह अच्छा अहसास है। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी। मैंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जब शतक जमाया था तब मैंने समय लिया था। इंग्लैंड के खिलाफ भी मैंने ऐसा ही किया था।' उन्होंने कहा- पिच में दोहरी तेजी थी ओर उन्होंने स्थिति का बेहतरीन उपयोग किया। इसी के साथ रोहित इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित के अब 544 रन हो गए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YvdCGs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages