जायरा वसीम ने खुद नहीं लिया होगा यह फैसला: अनुपम खेर - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 1, 2019

जायरा वसीम ने खुद नहीं लिया होगा यह फैसला: अनुपम खेर

ऐक्ट्रेस ने रविवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह बॉलिवुड को अलविदा कह रही हैं। हालांकि, जायरा ने इसके लिए जो वजह बताई वह चर्चा का विषय बन गया। कई अभिनेता-नेता ने जायरा के फैसले पर ट्वीट करके अपनी बात कही। अब ने भी जायरा के फैसले पर अपनी बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपम खेर का कहना है कि उन्हें लगता है कि यह फैसला जायरा ने खुद नहीं लिया है। अनुपम के अनुसार एक 16-17 साल की लड़की का ऐसा फैसला लेना दुखद है। उन्होंने कहा कि वह जायरा की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उनका करियर शानदार था। अनुपम ने आगे कहा कि एक तरफ तो हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ हम ऐसे हैं। अनुपन आगे कहते हैं, 'हमारे देश में हर किसी को चुनने का अधिकार है। मुझे कहीं न कहीं लगता है कि यह फैसला खुद जायरा ने नहीं लिया है।' बता दें कि रविवार को जायरा ने यह कहते हुए बॉलिवुड छोड़ दिया था कि यह उनके ईमान के खिलाफ है। इससे वह अल्लाह के रास्ते से दूर जा रही हैं। जायरा ने 6 पन्ने का पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने अपने ईमान, अल्लाह और कुरान का जिक्र किया था। अनुपम खेर आने वाली फिल्म वन डे: द जस्टिस डेलिवर्ड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी। वहीं जायरा वसीम द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ काम किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KQxrF5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages