डेजी शाह को मिल ही गया शूटिंग लाइसेंस, अगस्त में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 8, 2019

डेजी शाह को मिल ही गया शूटिंग लाइसेंस, अगस्त में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

इन दिनों ऐक्ट्रेस फूली नहीं समा रही हैं। आखिरकार उन्हें शूटिंग लाइसेंस जो मिल गया है। चौंक गए ना? लेकिन यह सच है। डेजी शाह एक प्रफेशनल शूटर बनना चाहती थीं और अब उन्हें नैशनल राइफल असोसिएशन ऑफ इंडिया से शूटिंग लाइसेंस भी मिल गया है। डेजी शाह की एक फोटो सामने आयी है जिसमें वह अपने लाइसेंस के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। डेजी अब बॉलिवुड की पहली ऐसी ऐक्ट्रेस बन गयी हैं जिन्हें शूटिंग का लाइसेंस मिला है। उनकी खुशी सातवें आसमान पर है जो इस फोटो में भी झलक रही है। अब डेजी इस साल अगस्त में होने वाली पॉइंट22 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब डेजी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी बल्कि इस साल अप्रैल में उन्होंने इंदौर में हुई नैशनल चैंपियनिशप में हिस्सा लिया और क्वालिफाई किया। उस वक्त उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और विडियो शेयर किए हैं जिनमें डेजी राइफल से निशाना लगाते हुए नजर आ रही हैं। बात करें डेजी के फिल्मी करियर की, तो उन्होंने बॉलिवुड में सलमान खान स्टारर 'जय हो' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2015 में आयी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आयीं थी। जबकि 'तेरे नाम','मस्ती' और 'डिपार्टमेंट' जैसी हिंदी फिल्मों में वह को-डांसर के तौर पर नजर आयीं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 'रेस 3' थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Lc1wzd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages