सलमान खान ने ब्लैक ऐंड वाइट फोटो शेयर कर लिखा, 'उसूल जिंदाबाद' - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 13, 2019

सलमान खान ने ब्लैक ऐंड वाइट फोटो शेयर कर लिखा, 'उसूल जिंदाबाद'

सलमान खान अकसर सोशल मीडिया पर अपने मस्ती भरे पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं। अपने फिल्मों के प्रमोशन को लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने कभी अपने भांजे के साथ तो कभी सैर-सपाटा करते हुए कई विडियो पोस्ट किए थे। अब उन्होंने एक गंभीर ट्वीट किया है जिसमें वह जिंदगी में उसूलों और नैतिकता की बात कर रहे हैं। ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है जिसमें जिंदगी को लेकर उनका नजरिया दिख रहा है। सलमान ने अपनी एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जिंदगी ब्लैक ऐंड वाइट थी, हां या न थी, सच या झूठ थी। सबकुछ शीशे की तरह साफ था। अब शायद यह ग्रे है। शायद कोई परवाह ही नहीं करता है। है न? नैतिकता और उसूल जिंदाबाद।' बता दें कि पिछली बार सलमान खान फिल्म भारत में पर्दे पर नजर आए थे। अब वह अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Sd6Wut

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages