Akshay Kumar ने अपनी मां संग शेयर किया दिल को छू लेने वाला विडियो, फैन्स से की एक अपील - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 27, 2019

Akshay Kumar ने अपनी मां संग शेयर किया दिल को छू लेने वाला विडियो, फैन्स से की एक अपील

अक्षय कुमार बॉलिवुड के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। वह एक साथ कई फिल्मों का शूट करते हैं और अन्य प्रॉजेक्ट्स पर भी काम करते हैं। लेकिन इस सबके बीच वह अपने और अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। अक्षय इन दिनों लंदन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन शूट के बीच उन्होंने अपनी मॉम के लिए कुछ दिन का वक्त निकाला और उनके साथ टाइम बिताते नजर आए। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर अपनी मॉम के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। जहां अक्षय पैदल चल रहे हैं वहीं उनकी मॉम वीलचेयर पर हैं। इस दिल छू लेने वाले विडियो के साथ अक्षय ने एक मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पैरंट्स के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताएं। उन्होंने लिखा, 'लंदन में मां के साथ कुछ दिन बिताने के लिए शूट से वक्त निकाला। जिंदगी में आप कितने भी बिजी हों कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन यह न भूलें कि आपके माता-पिता भी बूढ़े हो रहे हैं। इसलिए जब भी हो सके उन्हें वक्त दें। उनके साथ वक्त बिताएं।' वहीं बात करें अक्षय की की फिल्मों की, तो हाल ही में उनकी 'मिशन मंगल' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। आने वाले वक्त में वह 'हाउसफुल 4', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम', 'बच्चन पांडे' और 'गुड न्यूज' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगे। 'सूर्यवंशी' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में जहां अक्षय एटीएस चीफ डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रोल में दिखेंगे, वहीं 'लक्ष्मी बम' हॉरर कॉमिडी में वह एक ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगे। वहीं 'गुड न्यूज' में अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KZbXEK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages