करण जौहर की आइकॉनिक फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के रीमेक को लेकर बॉलिवुड का बाजार गर्म रहता है। फैन्स की ख्वाहिश है कि करण इस फिल्म की रीमेक जरूर बनाएं। जब भी करण से इसके रीमेक और स्टारकास्ट के बारे पूछा जाता था तो करण रणबीर कपूर, आलिया और जाह्नवी का नाम लेते थे, पर लगता है अब करण ने राहुल के किरदार को लेकर अपना मन बदल लिया है। अब वह राहुल के किरदार में रणबीर को नहीं, बल्कि रणवीर सिंह को देखते हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों जब इसके स्टारकास्ट की बात हुई, तो उन्होंने रणबीर का नाम न लेकर रणवीर का नाम लिया। दरअसल, मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के 20 साल होने की खुशी में प्रीमियर का आयोजन कराने पहुंचे करण जौहर से जब एक स्टूडेंट ने 'कुछ-कुछ होता है' के रीमेक की स्टारकास्ट को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को लेने की बात कही। वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं वहीं रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बिज़ी चल रहे हैं। '83' में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं वहीं रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बिज़ी चल रहे हैं। '83' में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30bApYV
No comments:
Post a Comment