बेटी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर के साथ मधु चोपड़ा का धमाल डांस, देखिए विडियो - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 23, 2019

बेटी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर के साथ मधु चोपड़ा का धमाल डांस, देखिए विडियो

लगता है कि सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की ही अपने इन-लॉज के साथ अच्छी बॉन्डिंग है, बल्कि उनकी मां और ससुरालवालों के बीच भी काफी अच्छी छनती है। प्रियंका को अक्सर उनकी जेठानी सोफी टर्नर के साथ चिल करते हुए देखा गया है, लेकिन इस मामले में प्रियंका की मां भी पीछे नहीं हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा हाल ही में हुए जोनस ब्रदर्स के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में जो जोनस की वाइफ और प्रियंका की जेठानीसोफी टर्नर भी मौजूद थीं। मधु ने सोफी के साथ जमकर डांस किया और डांस के बाद एक-दूसरे को गले भी लगाया। इस परफॉर्मेंस का एक विडियो सामने आया है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे आप यहां देख सकते हैं: इस विडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और मधु चोपड़ा व सोफी टर्नर की बॉन्डिंग के साथ-साथ डांस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। बात करें प्रियंका की, तो वह भी इस कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। फिल्म प्रॉजेक्ट्स की बात करें, तो वह जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। हाल ही में वह तब चर्चा में आईं जब लॉस एंजेलिस में एक पाक समर्थक ने प्रियंका द्वारा मार्च में भारतीय सेना को लेकर किए गए एक ट्वीट पर सवाल उठाए। कश्मीर मुद्दे का हवाला देते हुए प्रियंका को यूनिसेफ की गुडविल ऐंबैसडर पोस्ट से हटाने की मांग तक की गई।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PlG8KS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages