Chak De! India: शाहरुख खान नहीं, अक्षय कुमार और सलमान खान को ऑफर हुआ था कबीर खान का रोल - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 9, 2019

Chak De! India: शाहरुख खान नहीं, अक्षय कुमार और सलमान खान को ऑफर हुआ था कबीर खान का रोल

ऐक्टर शाहरुख खान स्टारर 'चक दे इंडिया' को रिलीज हुए आज यानी 10 अगस्त को 12 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म उस वक्त रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख को हॉकी प्लेयर और कोच कबीर खान के रोल में खूब पसंद किया गया। यह रोल आज भी शाहरुख के यादगार किरदारों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि से इतर एक अलग ही किरदार और रंग में दिखे थे। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए शाहरुख को फिल्मफेयर का बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कबीर खान के रोल के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे? शाहरुख से पहले यह रोल किसी और को ऑफर किया गया था? जी हां, यह सच है। फिल्म की कहानी लिखे जाते वक्त शाहरुख का नाम दूर-दूर तक भी दिमाग में नहीं था। यह रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक के साथ कुछ मनमुटाव की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सलमान ने एक बार कहा भी था कि उन्होंने 'चक दे इंडिया' करने से इसलिए मना किया क्योंकि उन्हें फिल्म के टाइटल से परेशानी थी। वह नहीं चाहते थे कि फिल्म के टाइटल में 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल किया जाए। खैर, बाद में यह फिल्म शाहरुख खान को मिल गई और फिर जो हुआ वह सभी ने देखा। फिल्म रिलीज होते ही छा गई और उसी तरह शाहरुख का किरदार भी। शानदार परफॉर्मेंस के लिए शाहरुख को फिल्मफेयर ने तो नवाजा ही, खुद फिल्म को भी नैशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। अक्षय और जॉन को भी मिला ऑफर! कहा तो यह भी जाता है कि 'चक दे इंडिया' में कबीर खान का रोल और जॉन अब्राहम को भी ऑफर किया गया था। लेकिन बाद में फिल्म शाहरुख की झोली में ही आकर गिरी। इस फिल्म में शाहरुख का किरदार लेजेंडरी हॉकी प्लेयर मीर रंजन नेगी से प्रेरित था। फिल्म में जिन भी हिरोइनों और अन्य लड़कियों ने हॉकी प्लेयर का रोल अदा किया, उन्हें 3-4 महीने के लिए एक हॉकी कैम्प में ट्रेनिंग दी गई थी, ताकि फिल्म में खेल नकली न लगे। फिल्म में ज्यादातर लड़कियां असल जिंदगी में हॉकी प्लेयर थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZMzMVl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages