काला चश्मा पहने नजर आईं Katrina Kaif, अर्जुन कपूर ने कर दिया ट्रोल - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 17, 2019

काला चश्मा पहने नजर आईं Katrina Kaif, अर्जुन कपूर ने कर दिया ट्रोल

लगता है कि अर्जुन कपूर अब कटरीना कैफ को ट्रोल करने या फिर उनकी खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। तभी तो जहां वह पहले भी कटरीना को उनके कई फोटोज और पोज को लेकर ट्रोल कर चुके हैं, वहीं अब फिर से उन्होंने ऐसा किया है। दरअसल कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह आइफा अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान काला चश्मा पहने परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कटरीना ने लिखा, 'मुंबई में अपने 20 साल का जश्न मनाने के लिए आइफा घर यानी मुंबई वापस लौट रहा है। आइफा के स्टेज पर परफॉर्म करने में एक गजब की एनर्जी होती है। Can’t wait ......donning the Kala Chashma @iifa Awards New York. #MyIIFAMoment #iifa20 #IIFAhomecoming. बस अर्जुन ने जैसे ही इस फोटो में कटरीना को काला चश्मा पहने हुए देखा, उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने कटरीना की इस फोटो पर लिखा, 'काला चश्मा दिन में पहनो रात में नहीं। मैं नहीं चाहता कि तुम गिरो।' वैसे अर्जुन सिर्फ कटरीना ही नहीं बल्कि अपनी कथित लेडीलव मलाइका अरोड़ा को भी अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन मलाइका भी उन्हें प्यार से जवाब दे देती हैं। वहीं बात करें अर्जुन और कटरीना की आने वाली फिल्मों की, तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे, जबकि कटरीना अक्षय कुमार के ऑपोजिट रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z00WMg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages