Shahid Kapoor और मीरा राजपूत जल्द ही नए घर में होंगे शिफ्ट, दीपिका-अक्षय बनेंगे पड़ोसी - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 29, 2019

Shahid Kapoor और मीरा राजपूत जल्द ही नए घर में होंगे शिफ्ट, दीपिका-अक्षय बनेंगे पड़ोसी

बहुत जल्द अपने नए और आलीशान घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं और इसकी वजह हैं उनकी बढ़ी हुई फैमिली। रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ली स्थित अपने इस नए घर में शाहिद अपने परिवार के साथ इस साल के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं। बताया जाता है कि यह नया घर 8625 स्क्वायर फुट में फैला हुआ ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, जहां अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन जैसे सिलेब्रिटीज़ पहले से ही रह रहे हैं। फिलहाल शाहिद का परिवार जुहू के सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहता है और कहा जा रहा है कि जबसे मीरा को दूसरा बच्चा होने के बारे में पता लगा, तब से शाहिद नया और बड़ा घर ढूंढ रहे थे। रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो यह फ्लैट उन्होंने 56 करोड़ में खरीदा है और 2.91 करोड़ रुपए की स्टैम्प ड्यूटी अदा की है। बताया गया है कि यह घर शाहिद ने अपने और अपनी पत्नी मीरा के जॉइंट नेम पर लिया है। बताया गया है कि शाहिद एक ऐसा घर खरीदना चाहते थे जिससे समुद्र सीधा नजर आए और कम से कम 500 स्क्वायर फीट की बालकनी हो। उनके इस घर से बांद्रा वर्ली सी लिंक सीधा नजर आता है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस घर के बेहद पास ही रहते हैं, वहीं युवराज सिंह, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी पड़ोस में ही रहते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Pm2lIt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages