कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ऐक्टर ने के साथ एक कॉमिडी फिल्म साइन की है। उस वक्त प्रड्यूसर रमेश तौरानी बताया था कि फिल्म में एक और ऐक्ट्रेस अहम किरदार में दिखेगी। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस अनाम फिल्म के लिए मेकर्स ने शिल्पा शेट्टी को चुना है। इस फिल्म से अजीज मिर्जा के बेटे हारून डायरेक्शन में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं जिन्होंने 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'यस बॉस' और 'पहेली' जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। बता दें, पूर्ण भूमिका वाली शिल्पा की आखिरी हिंदी फिल्म 2007 में आई 'अपने' थी जिसमें धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल जैसे ऐक्टर्स अहम रोल्स में थे। इसके बाद वह स्पेशल अपियरेंस के तौर पर ओम शांति ओम के टाइटल ट्रैक, दोस्ताना के गाने 'शट अप ऐंड बाउंस' और 2014 में आई क्राइम थ्रिलर ढिश्कियाऊं के गाने 'तू मेरे टाइप का नहीं है' में नजर आईं। इस डिवेलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'शिल्पा फिल्म में राइटर का रोल अदा कर रही हैं। लंदन और ग्रीस में एक महीने की छुट्टी मनाने के बाद वह अगस्त के पहले हफ्ते में मुंबई लौट आएंगी और फिर तुरंत फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। शिल्पा इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2GjmqZ8
No comments:
Post a Comment