टाइगर श्रॉफ और दिशा डिनर डेट पर दिख रहे थे बेहद कूल - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 18, 2019

टाइगर श्रॉफ और दिशा डिनर डेट पर दिख रहे थे बेहद कूल

टाइगर श्रॉफ और दिशा ने भले अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ न कहा हो, लेकिन उनके अफेयर को लेकर चर्चा अक्सर चलती रहती है। 'भारत' इंटरव्यू के दौरान दिशा ने कहा था कि उनका प्यार एकतरफा है और वह हमेशा ही उनके साथ दोस्ती से बढ़कर रिश्ता चाहती हैं। एक बार फिर दोनों डिनर डेट पर साथ नजर आए। टाइगर जहां वाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम के साथ यलो शूज़ में थे वहीं दिशा ने लाइट ब्लू बॉडीकॉन वनपीस के साथ वाइट स्नीकर्स पहन रखी थी और वह कमाल की दिख रही थीं। कैमरे के सामने दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि इससे पहले भी कई बार दोनों ऐसी आउटिंग पर साथ निकल चुके हैं और पपराजी कैमरों ने उन्हें कैद भी किया है। हालांकि, पिछले दिनों दिशा तब खूब ट्रोल हुई थीं जब वह आदित्य ठाकरे के साथ डिनर डेट पर नजर आई थीं। उन तस्वीरों को देख फैन्स उन्हें यह कहकर ट्रोल करने लगे कि दिशा टाइगर को छोड़ आदित्य से जुड़ गई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें टाइगर की अगली फिल्म 'बागी 3' है, जिसमें उनके साथ दिखेंगी श्रद्धा कपूर। इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्म है 'वॉर', जिसमें उनके साथ दिखेंगे सुपरस्टार रितिक रोशन। इधर दिशा मोहित सुरी की फिल्म 'मलंग' में दिखेंगी, जिसमें उनके साथ नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर , अनिल कपूर और कुणाल खेमू।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O10isL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages