#Bottlecapchallenge में सलमान ने दी पानी बचाने की नसीहत, हो गए ट्रोल - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 15, 2019

#Bottlecapchallenge में सलमान ने दी पानी बचाने की नसीहत, हो गए ट्रोल

सोशल मीडिया पर इन दिनों #Bottlecapchaalenge का खुमार चढ़ा हुआ है। क्या आम लोग और क्या खास लोग, हर कोई पैर से बोतल गिराए बिना उसका ढक्कन गिराकर अपना विडियो शेयर कर रहा है। ने भी ऐसा ही एक विडियो शेयर किया। हालांकि, चैलेंज पूरा करने की बजाय सलमान ने इसके साथ पानी बचाने का संदेश दिया। सलमान के फैन्स उनके इस तरीके के कायल हो गए लेकिन वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। सलमान खान ने बॉटल कैप चैलेंज का विडियो शेयर किया। हालांकि, वह बोतल पर पैर मारने की बजाय उससे पानी पीने लगे और लोगों से कहा, 'पानी बचाओ'। शुरू में तो कुछ लोगों ने सलमान की खूब तारीफ की लेकिन इसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा। कुछ यूजर्स ने कहा कि सलमान को यह करना आता ही नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने बोतल के ढक्कन की तुलना सलमान की फिल्मों के स्क्रिप्ट से कर डाली जिसे उन्होंने फूंक मारकर उड़ा दिया था। वहीं कुछ ट्रोलर्स उन्हें सलाह देने लगे कि इस उम्र में उन्हें यह सब ट्राई नहीं करना चाहिए। आप भी देखिए, सलमान का यह विडियो: फिल्मों की बात करें तो भारत की सफलता के बाद सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Los1la

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages