आम्रपाली दुबे ने शेयर किया बड़ा ही रोमांटिक विडियो, फैन्स कर रहे तरह-तरह के सवाल - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2019

आम्रपाली दुबे ने शेयर किया बड़ा ही रोमांटिक विडियो, फैन्स कर रहे तरह-तरह के सवाल

भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इसकी वजह केवल उनकी फिल्में नहीं बल्कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी हैं। आए दिन आम्रपाली इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और एंटरटेनिंग विडियो शेयर किया करती हैं। इस विडियो को देख फैन्स उनसे पूछ रहे कि क्या दिनेश लाल यादव की पसंद का है? उनके चाहने वालों की संख्या लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ रही है। आम्रपाली ने एक लेटेस्ट विडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सारे लटक-झटके दिखाती नजर आ रही हैं। उनके विडियो ही नहीं बल्कि कैप्शन ने भी लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है। इस विडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'उसे पसंद है', जिसपर फैन्स उन्हें पूछ रहे कि दिनेश लाल की पसंद का है न? एक अन्य यूज़र ने पूछा है, 'किसे, नाम बताओ' तो किसी ने पूछा, 'किसके लिए'। एक ने लिखा है, 'इस पोस्ट से किसी की जान जा सकती है आम्रपाली जी।' वैसे बता दें कि आम्रपाली और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी में से एक है। हालांकि, निरहुआ शादीशुदा हैं, लेकिन इंडस्ट्री में इनके रोमांस की की काफी चर्चा है। इस विडियो से कई फैन्स को ऐसा लग रहा है जैसे यह टिक टॉक विडियो आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव के लिए शूट किया है। दोनों ने इंडस्ट्री को 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' , 'पटना से पाकिस्तान' , ' निरहुआ रिक्शावाला-2' , 'राजा बाबू' , 'आशिक आवारा' , 'बेटा' , 'बॉर्डर' , 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 3' , 'निरहुआ चलल लंदन' जैसी कई सफल फिल्में दी हैं।


from Bhojpuri Cinema: Bhojpuri Movie News in Hindi, Bhojpuri Actresses & Actors, Bhojpuri Films, Bhojpuri Video & Songs | Navbharat Times https://ift.tt/2ZWAFux

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages