जब 'साइको सैयां' सॉन्ग पर लहंगे में थिरकीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2019

जब 'साइको सैयां' सॉन्ग पर लहंगे में थिरकीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा

पर भी प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' का जादू नजर आ रहा है। उन्होंने प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' के पॉप्युलर सॉन्ग 'सैयां साइको' पर डांस करते हुए एक विडियो पोस्ट किया है। इस विडियो में मोनालिसा गोल्डन कलर के हेवी लहंगे में नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने कैप्शन में इस बात का भी जिक्र किया है कि हेवी लहंगे की वजह से वह ज्यादा मूवमेंट नहीं दिखा पा रहीं। इस विडियो में मोनलिसा अपनी अदाओं का पूरा जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों मोनालिसा अपने इंस्टा पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। दरअसल उन्होंने अपने ससुर की शोकसभा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह स्माइल देती नजर आ रही थीं। फैन्स को उनका यह अंदाज़ बिल्कुल नहीं पसंद आया और सबने उन्हें जमकर ट्रोल किया। मोनालिसा टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शल रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न 10 में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह टीवी शो 'नजर' में एक डायन के किरदाम में दिख रही हैं। इस शो की कहानी एक बुरी और एक अच्छी आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती है। मोनालिसा शो में मेन कैरक्टर मोहाना (डायन) का रोल प्ले कर रही हैं। प्रभास और श्रद्धा की फिल्म 'साहो' की बात करें तो यह 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही हैं, जो कि पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होनेवाली थी।


from Bhojpuri Cinema: Bhojpuri Movie News in Hindi, Bhojpuri Actresses & Actors, Bhojpuri Films, Bhojpuri Video & Songs | Navbharat Times https://ift.tt/2YXfnQd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages