एक बार फिर ट्रोल हो गईं Deepika Padukone, यह ड्रेस बनी निशाना - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 24, 2019

एक बार फिर ट्रोल हो गईं Deepika Padukone, यह ड्रेस बनी निशाना

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने फैशन सेंस और सिलेक्शन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आती रही हैं। कुछ वक्त पहले दीपिका तब ट्रोल हो गईं थी जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर वाइट कलर के कोट पैंट के साथ वाइट शर्ट और गॉगल्स में नजर आईं। लोगों को दीपिका का कोट ओवरसाइज लगा और इसी बात पर उन्हें ट्रोल कर दिया गया। इस बार दीपिका एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर उलूल-जुलूल कॉमेंट्स की बाढ़ ही ले आए। इस बार दीपिका कैमल टैन कार्गो पैंट्स और बॉम्बर जैकेट पहनने पर ट्रोल हुईं। दीपिका हाल ही में लंदन में थीं और यहां वह अपनी एक फैन से मिलीं। उनका यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। दीपिका का लुक काफी स्टनिंग लग रहा है, लेकिन लोगों को यह रास नहीं आया और अपमानजनक कॉमेंट किए। पढ़ें: एक यूजर ने लिखा, 'पति (रणवीर) और वाइफ दोनों को ही कपड़े पहनने का सेंस नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'क्या पहना है? और बॉडी तो एकदम हड्डी जैसी हो गई है? क्या लोग एक बार खुद को शीशे में नहीं देखते?' इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह पोस्ट इसी तरह के कॉमेंट्स से भरी पड़ी है। कुछ कॉमेंट्स के स्क्रीनशॉट यहां शेयर किए जा रहे हैं, जो आप पढ़ सकते हैं: यह भी पढ़ें: वाइट कोट-पैंट वाली ड्रेस से पहले दीपिका को ग्रासिया मिलेनियल अवॉर्ड्स इवेंट के दौरान पहनी गई एक ग्रीन कलर की ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया था। उस वक्त लोगों ने दीपिका को 'हरी मिर्ची' से लेकर 'रेनकोट' तक कह दिया था। इससे पहले भी वह कई मौकों पर ट्रोल की जा चुकी हैं। बात करें दीपिका की फिल्मों की, तो वह आने वाले दिनों में मेघना गुलजार की 'छपाक' में नजर आएंगी। इसमें वह ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका कबीर खान की फिल्म '83' में भी दिखेंगी। इसमें वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की वाइफ का रोल निभा रही हैं। फिल्म में मुख्य किरदार में उनके पति रणवीर सिंह हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KRlzS6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages