INDvWI: विराट-रहाणे के अर्धशतक, बढ़त 250 पार - News Store 18

News  Store 18

News Store 18- Latest News Cricket Updates,Hindi News,English news,Online News,Tech and Technology News,New Movie News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 24, 2019

INDvWI: विराट-रहाणे के अर्धशतक, बढ़त 250 पार

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां 72 ओवर में तीन विकट पर 185 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवा दिए लेकिन कप्तान (नाबाद 51) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 53) ने मोर्चा संभाला और टीम को कोई क्षति नहीं होने दी। दोनों ने अब तब चौथे विकेट के लिए 104 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। देखें, भारत की कुल बढ़त 260 रन की हो गई है और उसके सात विकेट बाकी हैं। वेस्ट इंडीज के लिए ऑफस्पिनर रोस्टन चेज सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 25 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट चटकाए। वेस्ट इंडीज को दिन के दूसरे सत्र में पहली सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। पारी के 14वें ओवर में मयंक अग्रवाल 16 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 30 रन था। मयंक जल्दी लौटे ओपनर मयंक अग्रवाल हालांकि रिव्यू का सहारा लेते तो आउट होने से बच सकते थे। रीप्ले में दिखा कि गेंद ने ऑफ स्टंप से बाहर टप्पा लिया था और लेग स्टंप के बाहर निकल रही थी लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े राहुल से सलाह करने के बाद पविलियन की तरफ लौटना सही समझा। पढ़ें, 9 गेंदों के अंदर ही आउट हुए पुजारा और राहुल मयंक के आउट होने के बाद राहुल और चेतेश्वर पुजारा संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन नौ गेंद के अंदर दोनों आउट हो गए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। राहुल गलत शॉट चयन के कारण चेज का दूसरा शिकार बने। वह ऑफस्टंप से बाहर निकलकर स्वीप लगाने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 85 गेंद की पारी में चार चौके की मदद से 38 रन बनाए। पुजारा भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और केमार रोच की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 53 गेंद में 25 रन बनाए। इसके बाद कोहली और रहाणे ने टीम को कोई और क्षति नहीं होने दी। विंडीज की पहली पारी 222 रन पर सिमटी भारत ने इससे पहले इशांत शर्मा (43 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्ट इंडीज की पहली पारी को 74.2 ओवर में 222 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे जिससे पहली पारी के आधार पर टीम को 75 रन की बढ़त मिली। इशांत शर्मा के अलावा भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (48 रन पर दो विकेट) और ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा (64 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। पेसर जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली। पढ़ें, चेज और होल्डर का योगदान वेस्ट इंडीज के लिए रोस्टन चेज (48), कप्तान (39), जॉन कैम्पबेल (23), डैरेन ब्रावो (18), शाई होप (24) और शिमरोन हेटमायर (35) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वेस्ट इंडीज ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 189 रन से की। होल्डर और मिगुएल कमिंस ने नौवें विकेट के लिए 103 गेंद में 41 रन की अहम साझेदारी कर भारत को बड़ी बढ़त हासिल करने से रोका। कमिंस ने दिया बखूबी साथ कप्तान होल्डर एक छोर से रन बना रहे थे जबकि कमिंस दूसरे छोर पर बेहद ही सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे थे। होल्डर ने 65 गेंद की पारी में पांच चौके की मदद से 39 रन बनाए। कमिंस खाता खोलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने 45 गेंद का सामना कर होल्डर का साथ बखूबी निभाया। इस साझेदारी को शमी ने पारी के 74वें ओवर में होल्डर को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर तोड़ा। इसके बाद जड़ेजा ने कमिंस को बोल्ड कर वेस्ट इंडीज की पारी का अंत किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Hos394

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages